BhopalFEATUREDGeneralGwalior newsIndoreJabalpurLatestMadhya PradeshNationalNewsPoliticsVia Social Media

राहुल गांधी की तस्वीर का दूध से अभिषेक करने पर विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा, तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप…

भोपाल : राहुल गांधी के जन्मदिन पर भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक किया। इसे लेकर विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने इसे नेहरू परिवार के प्रति चमचागिरी की मानसिकता बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष बनाने के लिए भी कांग्रेस जाति और धर्म देख रही है, जो उसकी तुष्टिकरण की राजनीति को एक बार फिर उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ये समाज को बांटने वाली बात है जिसमें लोगों के बीच वैमनस्य फैलाया जा रहा है।

विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक किए जाने पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस पूरे आयोजन को कांग्रेस की नेहरू परिवार की चमचागिरी की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि सिर्फ एक परिवार में जन्म लेने के कारण किसी का महिमामंडन करना शर्मनाक बात है।

तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष के लिए जाति धर्म देखने की बात पर उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वो हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये उनकी मानसिकता दिखाता है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि धर्म आधारित संगठन का विस्तार और गठन उनकी तुष्टिकरण की नीति और मुस्लिमपरस्ती की मानसिकता दिखाती है।