BhopalEducationFEATUREDGeneralGwalior newsIndoreJabalpurLatestMadhya PradeshNationalNewsPoliticsVia Social Media

मध्यप्रदेश : राज्य शासन ने शिक्षा अधिकारियों के तबादले किये, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट…

भोपाल : मध्य प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस बहुत तेजी से दौड़ रही है, तबादलों पर हटी रोक की अवधि पूरी होने वाली है, इसलिए सभी विभाग  ट्रांस्फर लिस्ट जारी करने में तेजी दिखा रहे हैं, शिक्षा विभाग ने इसी क्रम में शिक्षा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

10 अधिकारियों को इधर से उधर किया 

स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों, संयुक्त संचालकों को एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया है।

Transfer List में इन अधिकारियों के नाम   

  • जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एसपी सिंह विशेन मूलपद सहायक संचालक (उच्च पद प्रभार उप संचालक) को उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल पदस्थ किया है।
  • प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कटनी पीपी सिंह मूलपद (सहायक संचालक) को प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, जबलपुर संभाग भेजा है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर अजय कटियार (मूलपद उप संचालक) को प्रभारी संयुक्त संचालक, विधि प्रकोष्ठ जबलपुर में पदस्थ किया है।
  • जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर घनश्याम सोनी मूलपद सहायक संचालक (उच्च पद प्रभार उप संचालक) को सचिव बनाकर मदरसा बोर्ड भोपाल में पदस्थ किया है।
  • मनीष वर्मा (मूलपद संयुक्त संचालक) को विभाग ने वर्तमान पदस्थापना संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सागर संभाग सागर से हटाकर संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, नर्मदापुरम संभाग पदस्थ किया है इनका तबादला आदेश 30 जून 2025 से प्रभावशील होगा ऐसा आदेश में कहा गया है।
  • संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण इंदौर संभाग में पदस्थ अरविन्द सिंह (मूलपद संयुक्त संचालक) को संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, शहडोल संभाग भेजा है।
  • दीपक पाण्डेय मूलपद उप संचालक (उच्च्च पद प्रभार) को विभाग ने संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण ग्वालियर संभाग से संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।
  • संयुक्त संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल विकास जोशी मूलपद उप संचालक (उच्च पद प्रभार संयुक्त संचालक) को संयुक्त संचालक, विधि प्रकोष्ठ, इंदौर बनाकर भेजा है।
  • प्राचीश जैन मूलपद उप संचालक (उच्च पद प्रभार संयुक्त संचालक) संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग को संयुक्त संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल पदस्थ किया है।
  • प्राचार्य, डाईट, प्रभात पटटन बैतूल जिला बैतूल अरुण कुमार इंगले (मूलपद उप संचालक) का तबादला कर उन्हें प्रभारी संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण जबलपुर संभाग पदस्थ किया है।