BhopalBusinessFEATUREDGeneralGwalior newsIndoreJabalpurLatestMadhya PradeshNationalNewsPoliticsVia Social Media

 मध्य प्रदेश : आज महेश्वर में होगी मोहन कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

भोपाल : आज 24 जनवरी को मध्य प्रदेश के खरगोन के महेश्वर में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। आज की कैबिनेट बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद महेश्वर में एक जनसभा का आयोजन होगा, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे।वर्ष 2025 मालवा की महारानी पुण्य श्लोका अहिल्या देवी का 300वां जयंती वर्ष है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य महेश्वर के प्रसिद्ध अहिल्या किले में राजगद्दी के दर्शन करेंगे। सीएम और कैबिनेट के मंत्रीगणों के मनोरंजन के लिए खरगोन की आदिवासी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यहां पर प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को भी परोसा जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

  • तबादला नीति पर हो सकता है फैसला
  • बैठक में 982 करोड़ की महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास होगा। परियोजना से इंदौर, धार और खरगोन
  • जिले के 120 से ज्यादा गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
  • नई आबकारी नीति के प्रस्ताव पर विचार ।

इस फैसले से मैहर, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, सलकनपुर, बांदकपुर, कुंडलपुर, बरमानकला, लिंगा और बरमानखुर्द समेत सभी धार्मिक नगरों में पूरी तरह शराबबंदी लागू की जाएगी। बाकी क्षेत्रों में सरकार चरणवार शराबबंदी पर सकारात्मक विचार कर सकती है।

  • प्रदेश में बस सेवा शुरू करने को मंजूरी । कुछ चयनित रूटों पर बसे चलाने की तैयारी
  • बैठक के बाद परिवहन विभाग आगे की कार्रवाई तेज करेगा।बस सेवा संचालित करने के लिए एक कंपनी स्थापित की जाएगी, जो प्रदेश में यात्री बसों का संचालन करेगी।
  • राज्य सरकार की योजना के अनुसार प्रदेश के धार्मिक शहरों में अगले वित्त वर्ष अप्रैल 2025 से शराब की दुकानें पूरी तरीके से बंद की जाएंगी। धार्मिक शहरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा।
  • कैबिनेट की मीटिंग बाद मुख्यमंत्री यादव मंडलेश्वर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री 774 करोड़ रुपए की महेश्वर-जाना पाव उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इससे खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा

आज CM मोहन यादव के मुख्य कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे।
  • देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उनकी स्मृति में पौध लगाए जाएंगे।
  • घाटों और नगर में जगह-जगह साज-सज्जा की गई है।
  • मुख्यमंत्री महेश्वरी साड़ी तैयार करने वाली महिला बुनकरों से संवाद करेंगे।
  • मंत्रि-परिषद के सदस्य लोकमाता देवी अहिल्या बाई के महल का अवलोकन करेंगे।