MP : बड़ा फेरबदल, राज्य में कई आईएएस अफसरों के तबादले, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, यहां देखें लिस्ट…
भोपाल : मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन सरकार ने रविवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों के तबादले किए है। इसमें 4 जिलों अशोकनगर , हरदा , उज्जैन , विदिशा के कलेक्टर भी बदले गए हैं।इसके अलावा कलेक्टर इंदौर को सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मध्य प्रदेश आईएएस तबादले
- बसंत कुर्रे – जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन से अपर सचिव, श्रम विभाग।
- नीरज कुमार सिंह – कलेक्टर, उज्जैन से संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण।
- सुभाष कुमार द्विवेदी – कलेक्टर, अशोकनगर से अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग।
- आदित्य सिंह – कलेक्टर, हरदा से कलेक्टर, अशोकनगर।
- रोशन कुमार सिंह – कलेक्टर, विदिशा से कलेक्टर, उज्जैन।
- सिद्धार्थ जैन – अपर कलेक्टर, भोपाल से कलेक्टर, हरदा।
- अंशुल गुप्ता – संचालक, जनसंपर्क से कलेक्टर, विदिशा।
- ज्योति शर्मा – अपर कलेक्टर, इंदौर से सीईओ, जिला पंचायत देवास।
- हिमांशु प्रजापति – सीईओ, जिला पंचायत देवास से कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर।
Transfer Order Copy



